• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ की अध्यक्षता में नगर पालिका मीटिंग हॉल में व्यापार मंडल की बैठक में नगर कार्यकारिणी का गठन हुआ

ByTen News One Desk

Aug 5, 2024
314 Views

व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ की अध्यक्षता में नगर पालिका मीटिंग हॉल में व्यापार मंडल की बैठक में नगर कार्यकारिणी का गठन हुआ



टेन न्यूज़ !! 05 अगस्त २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ की अध्यक्षता में नगर पालिका मीटिंग हॉल में व्यापार मंडल की बैठक में नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए हितेश कुमार गुप्ता रिंकू को अध्यक्ष, चांद अंसारी को महामंत्री और संतोष कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष के लिए विनीत गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि हम लोग व्यापारियों के हितों के लिए स्वैच्छिक रूप से लड़ रहे हैं हमें इसका कोई राजनीतिक लाभ न मिल रहा है और न ही लेना है।

कहा कि किसी व्यापारी का शोषण न हो उसकी मुश्किल घड़ी में हम उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे यही हमारी प्राथमिकता है और मानसिकता होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित कमेटी के गठन पर निर्वाचित हुए पदाधिकारी को संगठन को मजबूत और शक्तिशाली बनाए जाने का आवाहन किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष हितेश गुप्ता रिंकू और नगर महामंत्री चांद अंसारी ने छोटे और बड़े व्यापारियों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी पॉलिथीन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा बार-बार छोटा-मोटा व्यापार करने वाले व्यापारियों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है,उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है जबकि सरकार को पन्नी बनाने वालों पर ही सबसे पहले अपनी कार्यवाही का चाबुक चलाना चाहिए।

बैठक के दौरान व्यापारी अशोक अग्रवाल मन्नू, संजय गुप्ता,सुनील हंस, राजीव राठौर, प्रेम कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, राइस मिलर पंकज गुप्ता, जीशान अली,अफाक अली,इजहार अली,श्याम अग्रवाल,रोहित गुप्ता,शोभित गुप्ता, ऋषभ शेट्टी,श्याम रस्तोगी,पंकज सर्राफ,तुषार अग्रवाल सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!