• Fri. Jul 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा

ByTen News One Desk

Jun 28, 2026
28 Views

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा


टेन न्यूज़ !! २८ जून २०२६ !! रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ,  पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।

माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनज़र पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच निर्माण, पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वाटरप्रूफ पंडाल, साफ-सफाई, कूलर व्यवस्था, मैदान के समतलीकरण, पार्किंग तथा हेलीपैड निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!