• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी ने क्रय-विक्रय की गई तालाब की भूमि का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

May 29, 2026
34 Views

जिलाधिकारी ने क्रय-विक्रय की गई तालाब की भूमि का किया निरीक्षण


टेन न्यूज़ !! २९ मई २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल औरैया

जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने तहसील औरैया के मोहल्ला सत्तेश्वर तालाब तथा नारायणपुर में क्रय विक्रय की गई भूमि का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा विक्रय पत्र के साथ संलग्न किए गए स्टांप पत्रों को भी जांचते हुए ए आई जी स्टाम्प को निर्देश दिए कि भूमि कि मालियत पुनः जांच कराते हुए संलग्न किए गए स्टांप पत्रों के मूल्य को देखा जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा

यदि नियमानुसार निर्धारित मूल्य के अनुरूप स्टांप पत्रों में कमी पाई जाएगी तो नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित होगी। निरीक्षण के दौरान ए आई जी स्टाम्प राजेश कुमार, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!