• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी ने अमर बलिदानी पं0 रामप्रसाद बिस्मिल की 127 वीं जयन्ती पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किए

ByTen News One Desk

Jun 11, 2024
216 Views

जिलाधिकारी ने अमर बलिदानी पं0 रामप्रसाद बिस्मिल की 127 वीं जयन्ती पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किए



टेन न्यूज़।। 11 जून 2024 ।। डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहांपुर


जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने अमर बलिदानी पं0 रामप्रसाद बिस्मिल की 127 वीं जयन्ती पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुये श्रद्धाजंलि दी।

रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक अमर बलिदानी पण्डित रामप्रसाद बिस्मिल की 127 वीं जयन्ती पर हवन, पुष्पांजलि व भावांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी व नगर आयुक्त सहित अनेक लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर ज़िलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र व समाज के प्रति और बेहतर करने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सम्पूर्ण समाज को सार्थक दिशा देने का कार्य करते हैं।
नगर आयुक्त डॉ बिपिन कुमार मिश्र ने कहा अमर बलिदानियों ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया है।

शाहजहांपुर की सरजमीं पूरे देश को क़ौमी एकता व सौहार्द का संदेश देती है।
खिरनी बाग स्थित बिस्मिल उद्यान में हुए आयोजन की शुरुआत आर्य समाज के विद्वतजन प्रेमप्रकाश आर्य, रामशंकर शास्त्री, रामवीर आर्य व नरेन्द्र गुप्ता द्वारा हवन कर राष्ट्र कल्याण की कामना की गई।

तदोपरांत अमर बलिदानियों पण्डित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह व राजेन्द्र लाहिड़ी के चित्रों पर पुष्पार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम को अध्यक्ष हिमांशु पाराशरी व डॉ सत्यप्रकाश मिश्र ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम कवि डॉ इन्दु अजनबी के संचालन में सम्पन्न हुए। आयोजन में प्रमुख रूप से देवेन्द्र प्रसाद मिश्र, गीता पाण्डेय, महासचिव विजय तुली, जीसी मिश्र, ज्योति गुप्ता, रजनी गुप्ता, रामप्रकाश यादव, प्रवीण मिश्र, रचना चांदना, संजीव सक्सेना, अमित कुमार मिश्र, अशोक मिश्र,

प्रमोद कुमार पाण्डेय, राकेश मिश्रा, अजय गुप्ता, दुर्गेश मिश्र, सरोज कश्यप, ऊषा देवी, सुभाष अवस्थी, निमिषा मिश्रा, मधु सक्सेना, डॉ एसके मिश्र, तेजवीर गुप्ता, राजकुमार शुक्ल, अरुण कुमार दीक्षित समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!