• Mon. Apr 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महिलाओं को एक समान अधिकार दिलाने के लिए भारत सरकार कटिबद्ध: अरविंद श्रीवास्तव

ByTen News One Desk

Mar 11, 2025
178 Views

महिलाओं को एक समान अधिकार दिलाने के लिए भारत सरकार कटिबद्ध: अरविंद श्रीवास्तव



महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 महिलाएं सम्मानित


टेन न्यूज़ !! ११ मार्च २०२५ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 महिलाओं को एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।

माधव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह का उदघाटन भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, रायबरेली के जिला संयोजक और समाजसेवी अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट और व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा के द्वारा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

संस्थान की अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए संस्थान कृत संकल्पित है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अरविन्द श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सभी को एक समान अधिकार दिए गए हैं, उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार सभी महिलाओं को सम्मान एवं समान अवसर देने के लिए कटिबद्ध है।

महिला को मिलने वाला आरक्षण, तीन तलाक़ से मुक्ति, कौशल विकास योजनाओं के द्वारा महिलाओं को सशक्त करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर महिलाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में जहाँ राइजिंग चाइल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव और सदफ़ ख़ान का सम्मान किया गया, वहीं बेहतर चित्रकारी तथा कला के क्षेत्र में कंचन उपाध्याय और अंशिका अवस्थी का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, लोकनृत्य, गायन, व्यापार, योग, समाज सेवा, सौंदर्य, खेल, कला एवं संस्कृति आदि क्षेत्रों में सम्मानित किए जाने वाली महिलाओं में रूमा परवीन, डॉ. वंदना शर्मा, स्मिता दुबे, सपना श्रीवास्तव, नेहा सिंह, डॉ. प्रियंका, फ़ातिमा खान, प्रीति शुक्ला, काजल सिंह, सपना अग्निहोत्री, आकांक्षा सिंह प्रमुख रहीं। सम्मान पाने वाली महिलाओं ने जीवन में मिले संघर्षों और अपने अनुभव को भी साझा किया।

कार्यक्रम का संचालन शिवानी शर्मा के द्वारा किया गया। इस मौक़े पर छोटे राजा हर्षेन्द्र सिंह, भाषा सलाहकार डॉ. संतलाल, लखनऊ एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण प्रताप सिंह, सह संयोजक गुंजन वर्मा, प्रभाकर गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्मृति शुक्ला, कोमल शर्मा, ऊषा सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *