• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

ByTen News One Desk

Mar 21, 2025
174 Views

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई



 टेन न्यूज़ !! २१ मार्च २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि परियोजना पोषण ट्रैकर पर जो 1548 मोबाइल सत्यापन का कार्य अवशेष है उसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाये। धात्री माता एंव 0 से 6 माह के बच्चों की फीडिंग में 16 का अंतर जो आ रहा है उसे भी ठीक किया जाये। किसी प्रकार का फर्जी फिकेशन नही होना चाहिए। माह वाइज पोषण ट्रैकर की रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये।

उन्होनें समस्त सीडीपीओ और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक दशा में 473 लाभार्थियों का एनएससी में सुधार लाया जाये। अपने-अपने वार्डाें में कैम्प लगाकर सैम बच्चों को अधिक से अधिक बढ़ायें, जिससे उनका समय से इलाज कर स्वास्थ्य की पूरी देख-रेख की जा सके। बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद ही घर भेजा जाये। सभी सुपरवाइजरों को अपने क्षेत्र के सैम बच्चों की जानकारी होनी चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि सभी गर्भवती महिलाओं को सही से पोषण मिले, जिससे उनका बच्चा स्वस्थ्य हो।
श्री शुक्ल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि नये सर्वे में 124 किशोरी बालिकायें जो 11 से 14 वर्ष आयु की मिली हैं। स्कूलों में दाखिला कराकर उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये। जो बच्चे निपुण हो चुके है। उनकी शिक्षा निरन्तर सुचारू रूप से संचालित रहनी चाहिए। आईसीडीएस विभाग 3 माह बाद पुनः इन बच्चों का सर्वे कर, बच्चों की वर्तमान स्थिति रिपोर्ट उपलब्ध करायें। आरबीएसके टीम द्वारा स्कूलों/आंगनवाड़ी केन्द्रों में समय से परीक्षण किया जाये, जिस दिन परीक्षण हो उस दिन शत-प्रतिशत बच्चें उपस्थिति होना चाहिए।
उन्होनें जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के 29 एवं वित्तीय 2023-24 के 03 आंगनवाड़ी केन्द्र तैयार हो चुके है। उनका उद्घाटन करा दिया जाये। शेष जिन आंगनवाडी़ केन्द्र तैयार किये जाने का कार्य चल रहा है उसे शीघ्र पूर्ण किया जाये। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अधिक से अधिक फार्म भरवाये जाये। आईजीआरएस के अन्तर्गत आने वाली शिकायतों का शिकायतकर्ता के पास जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये।
 बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार सहित सीडीपीओ आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!