• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

ByTen News One Desk

Jan 22, 2026
67 Views

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न


टेन न्यूज़ ii 22 जनवरी 2026 ii रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़

लोकेशन : शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विद्यालय के प्राचार्य ने शैक्षणिक व भौतिक स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में 553 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और विगत वर्षों से परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। कई छात्र नीट व जेईई जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में चयनित होकर प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पा चुके हैं।

जिलाधिकारी ने विद्यालय को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के निर्माण, बाउंड्री वॉल व आंतरिक सड़कों के सुधार के निर्देश दिए। मोबाइल प्रतिबंध उल्लंघन पर सख्ती, जलापूर्ति समस्या के समाधान हेतु सीधे कनेक्शन, सोलर पैनल स्थापना, सूचना बोर्ड, शेड व शौचालय निर्माण के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!