मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय का किया निरीक्षण, किया पौधरोपण कैंसर दिवस पर सपा मुख्यालय में चिकित्सकों संग चर्चा, अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल संत सम्मेलन के मेले में दबंगों का तांडव, मारपीट व धारदार हथियार से हमला, 10 लोग घायल रंजिश में युवक का अपहरण, दबंगों पर बेरहमी से पीटकर जंगल में फेंकने का आरोप BREAKING NEWS: पपीता तोड़ने गया मासूम गहरे दलदल में धंसा, युवक ने जान जोखिम में डालकर बचाया
---Advertisement---

गंगापुर में नव-निर्मित मांघीम मंदिर का भव्य शुभ उद्घाटन, विधायक गणेश कुमार लिम्बू ने विरासत संरक्षण का दिया संदेश

By Ten News One Desk

Published on:

6 Views

गंगापुर में नव-निर्मित मांघीम मंदिर का भव्य शुभ उद्घाटन,
विधायक गणेश कुमार लिम्बू ने विरासत संरक्षण का दिया संदेश

टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii प्रशांत वैश्य, सोनितपुर/ असम
असम के शोणितपुर ज़िले के अंतर्गत ढेकियाजुली राजस्व चक्र क्षेत्र के गंगापुर में नव-निर्मित मांघीम मंदिर का आज भव्य शुभ उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। लंबे समय से स्थानीय लोगों की आस्था और मांग के परिणामस्वरूप बने इस मंदिर का उद्घाटन 66 नंबर बरछला विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश कुमार लिम्बू ने विधिवत रूप से किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गणेश कुमार लिम्बू ने कहा कि मांघीम मंदिर केवल एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि लिम्बू समाज की सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और आस्था का जीवंत प्रतीक है।

उन्होंने भावी पीढ़ी से अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों के संरक्षण से समाज में एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम में लिम्बू समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें लिम्बू महासभा के संस्थापक अजय चुब्बा, केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी खापुंग, गड़मरा वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष बलिंद्र मुशाहारी, तथा लिम्बू-तामांग जनजाति मांग समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप लिम्बू प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा सिक्किम, पश्चिम बंगाल और असम के विभिन्न क्षेत्रों से आए लिम्बू महासभा के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में भाग लिया।

मांघीम मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत लिम्बू और सचिव नरेंद्र लिम्बू ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों और संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वागत समिति के अध्यक्ष रिवाज निंगलेकु, सचिव चंद्र प्रसाद खापुंग, प्रचार सचिव रमेश चुब्बा सहित सभी पदाधिकारियों ने स्थानीय जनता के सहयोग को समारोह की सफलता का आधार बताया।

इस शुभ अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने आशा जताई कि मंदिर के निर्माण से गंगापुर क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

गंगापुर में नव-निर्मित मांघीम मंदिर का भव्य शुभ उद्घाटन, विधायक गणेश कुमार लिम्बू ने विरासत संरक्षण का दिया संदेश

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment