अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

जुलूस रूट का निरीक्षण, पुलिस ने किया पैदल गश्त होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

By Ten News One Desk

Published on:

27 Views

जुलूस रूट का निरीक्षण, पुलिस ने किया पैदल गश्त
होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

टेन न्यूज ii 08 फरवरी 2026 ii डेस्क न्यूज़, शाहजहाँपुर,

आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने शनिवार को थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग का निरीक्षण करते हुए पैदल गश्त की।

यह पैदल गश्त मोहल्ला हाथी थान से निकलने वाले पारंपरिक जुलूस के दृष्टिगत की गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने होली कमेटी के सदस्यों के साथ पूरे जुलूस रूट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और होली कमेटी के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाने की अपील की।

पैदल गश्त के दौरान मौजूद पुलिस बल को निर्देश दिए गए कि जुलूस मार्ग पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखें, नियमित गश्त जारी रखें तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जनपद पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर देने को कहा गया है, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

जुलूस रूट का निरीक्षण, पुलिस ने किया पैदल गश्त होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!