• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नेशनल हाईवे पर बीती रात अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार मदनापुर थाना क्षेत्र के तीन दोस्त गम्भीर रूप से घायल

ByTen News One Desk

May 7, 2025
349 Views

नेशनल हाईवे पर बीती रात अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार मदनापुर थाना क्षेत्र के तीन दोस्त गम्भीर रूप से घायल



टेन न्यूज़ !! ०७ मई २०२५ !! पप्पू अंसारी@ मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


नेशनल हाईवे पर बीती रात अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार मदनापुर थाना क्षेत्र के तीन दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में मदनापुर थाना क्षेत्र के एक युवक की बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
बीती रात मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कृष्ण गौटिया निवासी सौरभ सिँह के बड़े भाई की शादी फरीदपुर जा रही थी।

शादी में शामिल होने केलिए सौरभ सिँह के साथ गाँव का प्राँशु एवँ ग्राम नहरोसा निवासी उर्वेश कुमार सिँह पुत्र वीरपाल सिँह एक ही बाइक से फरीदपुर जा रहे थे।नेशनल हाईवे के सिउरा मोड़ पर रात्रि साढ़े आठ बजे बाइक सवार तीनों दोस्त अज्ञात वाहन से टकराकर गम्भीर रूप से घायल होगए ।पुलिस ने बाइक सवार घायल युवकों को बरेली के अस्पताल में भर्ती करा दिया था।

बरेली के अस्पताल में रात्रि इलाज के दौरान उर्वेश कुमार सिंह 20 वर्ष की मौत हो गई। उर्वेश कुमार सिँह की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट केलिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल् ने बताया कि!हादसे में मरने बाले मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नहरोसा निवासी उर्वेश कुमार सिंह के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट लिख कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!