• Mon. Apr 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

14 अप्रैल को बाबा साहेब के जन्म दिवस मनाने हेतु व शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर व संगठन के विस्तार पर विचार विमर्श

ByTen News One Desk

Feb 26, 2025
387 Views

14 अप्रैल को बाबा साहेब के जन्म दिवस मनाने हेतु व शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर व संगठन के विस्तार पर विचार विमर्श



टेन न्यूज़ !! २६ फरवरी २०२५ !! अश्वनी कुमार, जिला ब्यूरो, मेरठ


प्रांतीय महामंत्री श्री भारत बीर जी के निर्देशानुसार दिनाँक 26 फरवरी 2025 को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति परिषदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन मेरठ के जिला स्तरीय पदाधिकारी /ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी /आजीवन सदस्य/साधारण सदस्यों आदि की बैठक केवी फर्नीचर हाउस गढ़ रोड गांधी आश्रम के पास मेरठ में आहूत की गई। जिसमें आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब के जन्म दिवस मनाने हेतु व शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर व संगठन के विस्तार पर विचार विमर्श किया गया।

मीटिंग में खाली चल रहे सरूरपुर ब्लॉक में सर्व सम्मति से श्री राजीव कुमार जी को प्रभारी व श्री अरूण दास जी, श्री संजय कुमार जी,श्री सुभाष चांदना जी को सह प्रभारी, श्री त्रिलोक कुमार जी प्रभारी मेरठ देहात, श्री अश्विनी कुमार जी को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता श्री रामजीवन लाल पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य व संचालन श्री सूरजमल जिलाध्यक्ष ने की। मीटिंग मे सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

मीटिंग मे उपस्थित, श्री सुरेन्द्र पाल जी, श्री चंद्र वैध जी, श्री अनिल कुमार जी मंत्री मवाना ब्लॉक, श्री राधेश्याम जी मंत्री रोहटा ब्लॉक, श्री मंगल सिंह जी मंत्री रजपुरा ब्लॉक, श्री महेंद्र सिंह जी, मंत्री परिक्षित गढ़ ब्लॉक, श्री प्रेमचन्द जी मंत्री जानी ब्लॉक, श्री मनोज कुमार जी ज़िला महामंत्री, श्री नरेन्द्र कुमार जी जिलाउपाध्यक्ष, श्री यतेंद्र प्रताप सिंह जी ज़िला कोषाध्यक्ष, श्री संजीव कुमार जिला मंत्री श्री मदन जी जिला मंत्री श्री अमित कुमार जी ब्लॉक अध्यक्ष परीक्षितगढ़ श्री नागेंद्र कुमार जी ब्लॉक अध्यक्ष सरधना श्री त्रिलोक कुमार जी श्री अनिल कुमार जी श्री वीर चंद जी, श्री अरविंद कुमार जी आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *