• Sun. Jul 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 53 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर बुलडोजर से नष्ट

ByTen News One Desk

Jul 5, 2026
3 Views

यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 53 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर बुलडोजर से नष्ट


टेन न्यूज ii 05 जून 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो

पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले 53 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए। क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात एवं यातायात पुलिस टीम ने सभी जब्त साइलेंसरों को नियमानुसार सार्वजनिक रूप से बुलडोजर के माध्यम से नष्ट कराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, आमजन को अनावश्यक शोर से राहत दिलाना तथा वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और अनुशासन की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाता है, बल्कि आम लोगों की शांति और सुविधा को भी प्रभावित करता है।

यातायात पुलिस ने सभी वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अनधिकृत बदलाव न कराएं तथा केवल मानक साइलेंसर का ही प्रयोग करें। साथ ही वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें, जिससे स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

– रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, पीलीभीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!