• Mon. Aug 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में विशेष गोसंरक्षण अभियान के अंतर्गत आज 37 निराश्रित गोवंशो को पकड़कर गौशाला में संरक्षित किया गया

ByTen News One Desk

Feb 24, 2024
299 Views

कन्नौज में विशेष गोसंरक्षण अभियान के अंतर्गत आज 37 निराश्रित गोवंशो को पकड़कर गौशाला में संरक्षित किया गया



टेन न्यूज़ !! २४ फरवरी २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्री असीम अरुण जी के निर्देशानुसार चलने वाले विशेष गोसंरक्षण अभियान के अंतर्गत दिनाँक 8 फरवरी 2023 से अभी तक 1413 निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गोशाला में संरक्षित किया गया।

कैटिल कैचर टीम द्वारा विशेष गोसंरक्षण अभियान के अंतर्गत आज 37 गोवंशो को पकड़कर गौशाला में संरक्षित किया गया| निराश्रित गोवंश को पकड़ कर गौशाला में संरक्षित करने हेतु निरंतर कैटिल कैचर टीम द्वारा अभियान को सफल बनाया जा रहा है|

जिसमें आज विकासखंड कन्नौज में 7 गोवंश एवं विकास खण्ड उमर्दा में 5 गोवंशों, छिबरामऊ में 5 गोवंश, सौरिख में 9 गोवंश,जलालाबाद में 05 गोवंश, गुगरापुर में 4 गोवंश, हसेरन में 02 गोवंशों को पड़कर गौशालाओं में संरक्षित किए गए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!