• Sat. Sep 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मूसलाधार बारिश से कटरा नगर के विकास की खुली पोल, मोहल्लों की सड़कें बनीं तालाब

ByTen News One Desk

Sep 26, 2026
2 Views

मूसलाधार बारिश से कटरा नगर के विकास की खुली पोल, मोहल्लों की सड़कें बनीं तालाब


टेन न्यूज़ ।। 26 सितम्बर 2026 ।। पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते नगर के कई मोहल्लों की गलियां जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो गई हैं और लोगों के घरों के आसपास पानी भर गया है। जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

मोहल्ला मुगलान में मस्जिद के पास, इस्लामनगर नहर के आसपास और मोहल्ला बंगशान में जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर बारिश का पानी मकानों के आसपास तक पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान हर बार ऐसी स्थिति बन जाती है।

बारिश के बीच मोहल्ला बंगशान निवासी कमालुद्दीन के यहां शादी मढ़े का खाना तैयार किया जा रहा था। तेज बारिश शुरू होने से परिवार और रिश्तेदारों को कार्यक्रम की तैयारियों में परेशानी हुई। इसके बावजूद किसी तरह खाना तैयार कर व्यवस्था संभाली गई।

किसानों पर मौसम की सबसे बड़ी मार

लगातार बारिश और तेज हवाओं से खेतों में खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। खेतों का नजारा देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश जारी रही और खेतों में पानी भर गया तो फसलों को और नुकसान हो सकता है।

लगातार बारिश के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों एवं फसलों का सर्वे कराकर उचित राहत दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!