• Sun. May 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया स्कूलों में जागरूकता अभियान व सड़कों पर वाहनों की गई चेकिंग

ByTen News One Desk

Jul 9, 2024
196 Views

यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया स्कूलों में जागरूकता अभियान व सड़कों पर वाहनों की गई चेकिंग



टेन न्यूज़ !! ०९ जुलाई २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया स्कूलों में जागरूकता अभियान व सड़कों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खां द्वारा स्वामी भजनानंद इंटर कॉलेज मियागंज में प्रधानाचार्य के सहयोग से यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें यातायात प्रभारी द्वारा छात्र एवं छात्राओं को महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई। स्कूल के छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रभारी द्वारा बताए गए नियमों को बहुत ही गौर से सुना गया। और यातायात नियमों के पालन करने की बात कही।

वहीं यातायात प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ मंडी समिति से रोडवेज बस स्टैंड सरायमीरा तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें कई ऑटो चालकों को रोककर अवैध रूप से लगे डीजे साउंड हटवाए गए और वैधानिक कार्यवाही भी की गई।

एक ऑटो में तो डीजे वाला साउंड लगा पाया गया। जिसको यातायात पुलिस द्वारा मौके पर ही निकलवाया गया। वहीं कई नाबालिग वाहन चालकों को रोककर उनके अभिभावकों से प्रभारी द्वारा जरिए फोन बात की और फिर उनका चालान भी काटा गया।

दौराने चेकिंग एक मानक विहीन स्कूली वैन के चालक को रोका जो छोटे-छोटे बच्चों को प्राइवेट वैन को स्कूली वैन बनाकर चला रहा था। जिसमें ना तो फायर एक्सटिंग्विशर था और ना ही फर्स्ट एड बॉक्स था और सीसी कैमरा भी नहीं था।

मानक के अनुसार वैन का पीला रंग भी नहीं था। स्कूली वैन में परमिट नहीं था। पूर्ण रूप से वैन मानक विहीन थी। जिसका चालान दस हजार रुपये का किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!