• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनेतपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ByTen News One Desk

Mar 31, 2026
76 Views

जनेतपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस


टेन न्यूज़ ii 31 मार्च 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया। जनपद के कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय इसरार उर्फ टैनी की मौत हो गई। घटना जनेतपुर नेशनल हाईवे पर टिंकू दा ढाबा के सामने हुई, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, नरायनपुर निवासी इसरार उर्फ टैनी हाईवे किनारे बाजार में बड़ी गाड़ियों की ग्रीसिंग का काम करते थे। हादसे के समय वे पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी इटावा से कानपुर की ओर जा रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल 50 शैय्या अस्पताल औरैया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी बाइक चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!