• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने सामने हुई जबरदस्त टक्कर, दो युवक घायल

ByTen News One Desk

Jun 2, 2025
226 Views

नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने सामने हुई जबरदस्त टक्कर, दो युवक घायल



टेन न्यूज़ !! ०२ जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दो ग्रामीण युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा होने से नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। रविवार को अपराह्न पाँच बजे लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ख़ानक़ाह ए कलीमीया के सामने दो बाइकों में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।

जिसमें जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरिया नवदिया निवासी अनूप मिश्रा एवँ दूसरी बाइक के चालक ग्राम बकैनिया निवासी रंजीत सिँह गम्भीर रूप से घायल हो गए।

रंजीत सिंह की बाइक पर गाँव के प्रमोद कुमार सिंह भी सवार थे।प्रमोद कुमार सिंह के कोई चोट नहीं आई और दोनों बाइकों के चालक हेल्मेट नहीं लगाए थे।

हादसे में घायल दोनों बाइकों के चालकों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया था।जिसमें इलाज के दौरान रंजीत सिंह ग़ायब हो गया है।जिसको स्वास्थ्य कर्मियों एवँ पुलिस ने काफी तलाश किया लेकिन रंजीत सिंह नहीं मिला है।

दुर्घटना के दौरान नेशनल हाईवे पर लम्बा जाम लग गया पुलिस ने आधा घंटे के बाद जाम को खुलवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!