• Fri. Jul 31st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को भाजपा ने नाज़िरा विधानसभा में भेजी राहत सामग्री

ByTen News One Desk

Jul 31, 2026
2 Views

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को भाजपा ने नाज़िरा विधानसभा में भेजी राहत सामग्री


टेन न्यूज ii 31 जुलाई 2026 ii प्रशांत बैश्य ब्यूरो, सोनितपुर

असम। शिवसागर जिले के विभिन्न इलाकों में भीषण बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बाढ़ की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों परिवारों के सामने रहने और भोजन का संकट खड़ा हो गया है। बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। वहीं, प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों और अन्य जरूरी सामान की कमी से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

इस संकट की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं असम सरकार के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऊपरी असम के नाज़िरा विधानसभा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री रवाना की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता जन शइकिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल नाज़िरा पहुंचा, जहां राहत सामग्री नाज़िरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मयूर बोरगोहाईं को औपचारिक रूप से सौंप दी गई। बताया गया कि राहत सामग्री को बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच वितरित किया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा। इस दौरान समाज के सभी वर्गों से आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!