• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में स्कूल के सामने मीट की दुकान को लेकर हंगामा, कार्रवाई की मांग

ByTen News One Desk

Feb 19, 2026
46 Views

तिलहर में स्कूल के सामने मीट की दुकान को लेकर हंगामा, कार्रवाई की मांग


टेन न्यूज़ !! १९ फरवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर-शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला दिलाजाक में स्कूल के सामने संचालित मीट की दुकान को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सभासद आसिफ खान छोटू के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों ने दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

सभासद आसिफ खान छोटू ने बताया कि नदीम नामक व्यक्ति द्वारा स्कूल के ठीक सामने मीट की दुकान चलाई जा रही है, जिससे छात्रों और अभिभावकों को असुविधा हो रही है। उनका कहना है कि कई बार स्कूल के बच्चों और उनके परिवारों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

बुधवार को बढ़ते आक्रोश के बीच सभासद और मोहल्ले के लोग एकत्र होकर दुकान के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए दुकान बंद कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्कूल के सामने इस प्रकार की दुकान संचालित होना बच्चों के वातावरण पर गलत प्रभाव डालता है।

मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अवैध रूप से चल रही दुकान को बंद नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान अकरम, हाशिम, जीशान, सैफी, अलीम, कासिम सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *