• Fri. Oct 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अटसू में गांधी-शास्त्री जयंती पर सफाईकर्मियों का सम्मान, नगर पंचायत प्रशासन ने स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला

ByTen News One Desk

Oct 2, 2026
2 Views

अटसू में गांधी-शास्त्री जयंती पर सफाईकर्मियों का सम्मान, नगर पंचायत प्रशासन ने स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला


टेन न्यूज ।। 02 अक्टूबर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल | औरैया

औरैया । नगर पंचायत अटसू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। वहीं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल, अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम एवं सभासदगण ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर किया। इसके बाद महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी सफाईकर्मियों को फूल-मालाएं पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर के निर्माण में सफाईकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से नगर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहती है।

नगरवासियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में नगर पंचायत लिपिक आलोक रंजन, सभासद सौरभ कुमार, पिंटू कुशवाहा, दीपचंद, संदीप मल्होत्रा, जितेंद्र शुक्ला, आशीष राजपूत, शिवम कुशवाहा, कप्तान सिंह, हरि कृष्ण राजपूत, शिवपाल सिंह, राधेश्याम पोरवाल, आशीष तिवारी एवं अरविंद राजपूत सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!