• Tue. Jul 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राजौरी में तैनात बीएसएफ की वीर बेटी विनीता कुशवाहा का निधन, गांव में शोक की लहर

ByTen News One Desk

Jul 14, 2026
7 Views

राजौरी में तैनात बीएसएफ की वीर बेटी विनीता कुशवाहा का निधन, गांव में शोक की लहर


टेन न्यूज़ !! १४ जुलाई २०२६ !! अमुक सक्सेना , तिलहर

मदनापुर (शाहजहांपुर)। मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम धिंयरई बरुआ की रहने वाली बीएसएफ की जवान विनीता कुशवाहा (32 वर्ष) का जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश सेवा के दौरान शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विनीता कुशवाहा ने देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव के लिए जानी जाने वाली विनीता के निधन से न केवल उनके परिजनों को गहरा आघात पहुंचा है, बल्कि क्षेत्रवासियों ने भी एक साहसी बेटी को खोने का दुख व्यक्त किया है।

गांव में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने विनीता कुशवाहा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!