• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हुआ सम्पन्न, कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के बीच कड़ा मुकाबला

ByTen News One Desk

May 13, 2024
303 Views

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हुआ सम्पन्न, कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के बीच कड़ा मुकाबला



टेन न्यूज़ !! १३ मई २०२४ !! डेस्क न्यूज़/डीपी सिंह /प्रभाष चन्द्र ब्यूरो कन्नौज @लखनऊ।


लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान शुरू होकर शाम ६ बजे तक वोट पड़े है। इस चरण में सबसे हॉट सीट कन्नौज है जहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं।

इस चरण में शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कानपुर, कन्नौज, अकबरपुर और बहराइच में मतदान शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि इस चरण में कुल 2 करोड़ 47 लाख 47 हजार 27 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरुष, 1 करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला और 947 थर्ड जेंडर हैं।

ददरौल विधानसभा उप चुनाव में 3 लाख 73 हजार 751 मतदाता हैं, जिसमें 2 लाख 263 पुरुष, 1 लाख 73 हजार 436 महिला मतदाता और 52 थर्ड जेंडर हैं।

चौथे चरण की लोकसभा सीटों पर 16 महिला और 114 पुरुष प्रत्याशी हैं। मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र मान्य होंगे। मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत प्रदेश स्तर पर 1800-180-1950 और जिला स्तर पर 1950 टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके दर्ज कराई जा सकती है।

इसके अलावा आज ही ददरौल (शाहजहांपुर जिला) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। ददरौल सीट पर उपचुनाव के लिए 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां भी मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। इस सीट पर 2022 में भाजपा के विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन हो गया था, इस कारण यहां पर उपचुनाव हो रहा है।

चौथे चरण में कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के बीच कड़ा मुकाबला है। इसके साथ ही उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महाराज और सपा की अन्नू टंडन के बीच चुनावी जंग रोचक है।

भाजपा के चार उम्मीदवार- केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी (खीरी), रेखा वर्मा (धौरहरा), मुकेश राजपूत (फर्रुखाबाद) और देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले (अकबरपुर) तीसरी बार दांव आजमा रहे हैं। सीतापुर राजेश वर्मा पांचवी बार जीतने के लिए चुनाव जंग में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!