• Sun. Jun 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

ByTen News One Desk

Sep 28, 2025
115 Views

कन्नौज में मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान



Ten News!! 28 सितंबर 2025, प्रभाष चंद्र ब्यूरो, कन्नौज।


रिजर्व पुलिस लाइन कन्नौज स्थित मनोरंजन हॉल में रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने हेतु भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की “मिशन शक्ति अभियान 5.0” की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महिलाओं एवं छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता नंबर 181 जैसी सेवाओं की जानकारी दी।

समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शाक्य रहीं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, प्रशासनिक क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने गीत, नृत्य और देशभक्ति प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा हॉल उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, तिर्वा, यातायात सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने महिलाओं की उपलब्धियों और छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!