• Wed. May 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फर्रुखाबाद में महिला आयोग सदस्य सुनीता देवी ने सुनीं जनशिकायतें, तीन सप्ताह में निस्तारण के निर्देश

ByTen News One Desk

Feb 4, 2026
54 Views

फर्रुखाबाद में महिला आयोग सदस्य सुनीता देवी ने सुनीं जनशिकायतें, तीन सप्ताह में निस्तारण के निर्देश


टेन न्यूज़ ii 04 फरवरी 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो,
फर्रुखाबाद

विकास भवन सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता देवी ने जनसुनवाई कर महिलाओं व परिवारों से जुड़ी विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुना।

जनसुनवाई के दौरान कुल नौ प्रकरण सामने आए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पहली शिकायत एक बुआ की थी, जिन्होंने अपने भतीजे का 11 वर्षों तक पालन-पोषण किया। उनका आरोप था कि संपत्ति के लालच में परिजनों ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया।

उन्होंने बच्चे को वापस दिलाने की मांग की। दूसरी शिकायत कादरी गेट थाना क्षेत्र से जुड़ी थी, जिसमें एक महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोस की लड़की ने झूठा आरोप लगाकर उसके 15 वर्षीय बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इस पर सदस्य ने सीओ सिटी को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

एक अन्य प्रकरण में बालिग युवती अपनी मर्जी से विवाह करना चाहती है, लेकिन उसकी मां बेरोजगार युवक से शादी के खिलाफ है। युवती को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए बुलाया गया। एक वृद्ध महिला ने बेटे-बहू पर मारपीट, घरेलू काम कराने और भोजन न देने का आरोप लगाया, जबकि मकान उसी के नाम है। मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया।

अन्य मामलों में ससुराल से निकाली गई महिला, लापता बहन की तलाश में भटक रहा भाई, गुजारा भत्ता न मिलने से परेशान महिला और पति द्वारा साथ न रखने की शिकायतें शामिल रहीं। लापता लड़की के मामले में संबंधित युवकों की सीडीआर निकलवाने के निर्देश दिए गए।

सदस्य ने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण तीन सप्ताह में सुनिश्चित किया जाए। पिछली जनसुनवाई में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई के मामले में कार्रवाई न होने पर उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराज़गी भी जताई। जनसुनवाई में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!