• Sat. May 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में श्रमिकों का हुंकार: 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव, सरकार को दी चेतावनी

ByTen News One Desk

May 2, 2026
8 Views

कन्नौज में श्रमिकों का हुंकार: 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव, सरकार को दी चेतावनी


टेन न्यूज़ ii 02 मई 2026 ii लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र

कन्नौज। जनपद में Trade Union Coordination Centre (TUCC) के बैनर तले सैकड़ों श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजीव हजेला को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

₹21,000 न्यूनतम वेतन की मांग
प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने सरकार के सामने अपनी प्रमुख मांगें रखते हुए न्यूनतम वेतन ₹21,000 प्रति माह निर्धारित करने की मांग उठाई। साथ ही चारों श्रम संहिताओं और Defence Essential Services Act को रद्द करने की बात कही गई।

महंगाई और निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद
श्रमिकों ने Electricity Amendment Bill 2021 को वापस लेने, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कमी और महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। इसके साथ ही रेलवे, बैंक, बीमा और रक्षा क्षेत्र में निजीकरण पर रोक लगाने की भी मांग प्रमुखता से उठाई गई।

मनरेगा और पेंशन पर जोर
प्रदर्शनकारियों ने Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act के बजट में वृद्धि और शहरी क्षेत्रों में भी रोजगार गारंटी योजना लागू करने की मांग की। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और आशा, आंगनवाड़ी व मिड-डे मील कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी उठाई गई।

दमन के खिलाफ चेतावनी
श्रमिकों ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए। नोएडा समेत अन्य स्थानों पर श्रमिक आंदोलनों पर हो रहे कथित दमन को बंद करने, गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई और मुकदमों की वापसी की भी मांग की गई।

इस दौरान अशोक कुमार सविता, दुर्योधन, सुभाष धोरे, महेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र दोहरे और TUCC के सचिव परदेसी सहित कई श्रमिक नेता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के अंत में श्रमिक नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
(टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!