• Tue. Jun 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में श्रमिकों का प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Mar 18, 2026
73 Views

कन्नौज में श्रमिकों का प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ ii 18 मार्च 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज जनपद में आज ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) के बैनर तले कलेक्ट्रेट प्रांगण में श्रमिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान श्रमिक संगठनों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भारत सरकार के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नवनीता राय को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों से जुड़ी कई अहम समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि जिले के आलू कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत श्रमिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। श्रमिकों के लिए सुरक्षा उपकरण, नॉन-शिल्प वाले जूते, मेडिकल किट और सुरक्षा प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इसके साथ ही श्रमिकों का वेतन सीधे उनके बैंक खातों में भेजने तथा ईपीएफओ (EPFO) की सुविधा लागू करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

इस मौके पर टीयूसीसी के जिला अध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह ने कहा कि यदि श्रमिकों की मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में महासचिव कृष्ण कुमार राठौर, किरण, रीता, आशा, राजेश कुमार, हरिश्चंद्र, हरीकिशोर, राजू, सत्यराम, शिव शंकर, सोमनाथ, रामनाथ, रमेश चंद्र, सुधीर कुमार, राजीव कुमार, अमित कुमार, सरोजिनी, हीरालाल सहित कई श्रमिक संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!