• Thu. Oct 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत जिला कारागार में योग शिविर सम्पन्न, कैदियों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास

ByTen News One Desk

Jun 5, 2025
264 Views

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत जिला कारागार में योग शिविर सम्पन्न, कैदियों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास



टेन न्यूज़ !! ०५ जून २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जनपद शाहजहांपुर में योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला कारागार, बंदियों में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।

यह आयोजन जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह की प्रेरणा एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

योग शिविर में मास्टर ट्रेनर-मृदुल कुमार गुप्ता ,योग प्रभारी अधिकारी ने प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अंतर्गत ग्रीवा चालक, स्कंध चालक, ताड़ासन, गढ़ चक्रासन, कुर्सी आसन, त्रिकोणासन, अर्ध चक्रासन एवं वज्रासन का अभ्यास कराया । इस वर्ष की थीम “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” के अनुरूप योग को स्वास्थ्य और पर्यावरण से जोड़ते हुए जनपद में जन-जन तक पहुँचाने का कार्य निरंतर जारी है।

शिविर में योग प्रशिक्षक अभिनव शुक्ला द्वारा प्राणायाम की विधियों का विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया गया।
योगाभ्यास में जिला कारागार के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कैदियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग शिविर की सफलता में जेल अधीक्षक सहित समस्त कारागार प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा।

इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, शारीरिक और आत्मिक शुद्धि का माध्यम है, जो समाज के हर वर्ग के लिए समान रूप से लाभकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!