• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ट्रेन से कटकर युवक मौत, परिवार में मचा कोहराम

ByTen News One Desk

Jun 5, 2025
278 Views

ट्रेन से कटकर युवक मौत, परिवार में मचा कोहराम



टेन न्यूज़ !! ०५ जून २०२५ !! ब्यूरो रिपोर्ट @औरैया।


अछल्दा में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। लोको पायलट ने आनन-फानन में ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। मौके पर पहुँची आरपीएफ व सिविल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रिनूद्दीन 42 पुत्र इशाक खां निवासी मुक्खे की मड़ैया मौजा गुनोली ने सोमवार की रात घर में रखी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। हालत गम्भीर होने के कारण परिजनो ने अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया।

सीएचसी में उपचार के बाद सकुशल सुबह 4 बजे घर भेज दिया। सुबह घर से बिना बताए युवक निकल आया। और रेलवे क्रासिंग के पूर्वी आउटर सिग्नल के खंबा नंबर 1116/19-17 के मध्य डाउन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

मालगाड़ी चालक ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ व सिविल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश चन्द ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पीछे आ रही कानपुर- इटावा पैसेंजर 5 मिनट पीछे खड़ी रही रेलवे ट्रैक खाली होने के बाद पैसेंजर को रवाना किया गया। मृतक की पत्नी रेशमा बेगम, पुत्र आयान 12 वर्ष बेटी आलिया उम्र 10 का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!