• Mon. Jun 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

ByTen News One Desk

Jun 22, 2026
6 Views

जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी


टेन न्यूज ii 22 जून 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल

औरैया। औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र स्थित सहसपुर गांव में जेसीबी की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान आकाश मिश्रा (22 वर्ष) पुत्र जितेंद्र मिश्रा निवासी सहसपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम आकाश खेतों से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार से आ रही एक जेसीबी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!