• Sat. Aug 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जलाभिषेक कर लौट रहे युवक की दुर्घटना से मौत परिवार में मचा कोहराम

ByTen News One Desk

Aug 5, 2026
27 Views

जलाभिषेक कर लौट रहे युवक की दुर्घटना से मौत परिवार में मचा कोहराम


टेन न्यूज़ ii 05 अगस्त 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल *औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के बिरिया गाँव स्थित तेज रफ़्तार बाईक बिजली खम्भे से टकरा गई l घटना में चाचा के साथ औरैया देवकली मंदिर से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करके लौट रहे नौ वर्षीय भतीजे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दिबियापुर के सेंट सांईनाथ इंटर कालेज का छात्र अनिरुद्ध प्रताप सिंह (20) पुत्र स्व सुरजीत सिंह श्रावन के पहले सोमवार पर अपने ताऊ विवेक के साथ जलाभिषेक करने दिबियापुर से बाइक से देवकली मंदिर आया था।

जहाँ से दोनों लोग जल चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के बिरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने पहुंचे तभी अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली कि खम्भे से टकरा गई। हादसे में छात्र की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपनी माँ का इकलौता पुत्र था, वह दो दिन पूर्व कन्नौज जिले के श्रृंघिरामपुर जल लेने गया था, वहां से जल लेकर देवकली मंदिर औरैया चढ़ाने आया था। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!