• Mon. Aug 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सड़क दुर्घटना में भोजपुर निवासी घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

ByTen News One Desk

Jun 28, 2026
67 Views

सड़क दुर्घटना में भोजपुर निवासी घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम


टेन न्यूज ii 28 जून 2026 ii @डेस्क न्यूज

शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी राहुल गोस्वामी (30) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार राहुल गोस्वामी दो सप्ताह पहले अपनी पत्नी संध्या और मासूम बेटे के साथ गोरखपुर के पास कुशीनगर स्थित ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। 19 जून को वह एक रिश्तेदार के साथ बाइक से ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे, लेकिन ट्रेन छूट जाने के बाद वापस ससुराल लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल के सिर में गंभीर चोट आई।

घटना के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां बीते दिन शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक राहुल अपने पीछे पहली पत्नी के तीन बच्चों के अलावा दूसरी पत्नी संध्या और एक मासूम पुत्र को छोड़ गए हैं। पहली पत्नी का बीमारी के चलते निधन हो चुका था। करीब दो वर्ष पहले उन्होंने संध्या से दूसरा विवाह किया था। इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!