• Wed. Jun 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर नगर पालिका बोर्ड बैठक का 22 सभासदों ने किया बहिष्कार

ByTen News One Desk

Jun 3, 2026
2 Views

तिलहर नगर पालिका बोर्ड बैठक का 22 सभासदों ने किया बहिष्कार


Ten News !! 03 June 2026 !! Amuk Saxena

तिलहर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में मंगलवार को उस समय हंगामे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जब 22 सभासदों ने पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर बैठक का बहिष्कार कर दिया।

नगर पालिका सभागार में मंगलवार दोपहर 3 बजे आयोजित बोर्ड बैठक में पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम और अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश की मौजूदगी में सभासदों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद उन्होंने बैठक का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी।

सभासदों ने आरोप लगाया कि उनके वार्डों में विकास कार्यों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। नगर की प्रमुख सड़कों की हालत जर्जर है, जबकि वर्तमान कार्यकाल में बजट बैठक के अतिरिक्त केवल चार बोर्ड बैठकें ही आयोजित की गई हैं।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि नगर के मुख्य जल निकासी नाले पूरी तरह भरे हुए हैं, जिससे जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है। साथ ही सफाई व्यवस्था भी बदहाल है, जो नगरवासियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

सभासदों ने मांग की कि सभी वार्डों का संबंधित सभासदों के साथ स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों के प्रस्ताव और उनके एस्टीमेट तैयार कर आगामी बजट बैठक में प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जनहित की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे बजट बैठकों का बहिष्कार जारी रखेंगे।

बहिष्कार पत्र पर सभासद संदीप रस्तोगी, छाया देवी, अभिषेक सिंह, राजीव यादव, आजमा शाहीन, सत्येंद्र सिंह, संगीता सिंह, आसिफ खान, स्वाती खन्ना, शाफिया, शानू सहित 22 सभासदों के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!