• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

धम्मौर थाना क्षेत्र में दो गुटों में हुई मारपीट को दिया जा रहा जातीय रंग

ByTen News One Desk

May 29, 2025
292 Views

धम्मौर थाना क्षेत्र में दो गुटों में हुई मारपीट को दिया जा रहा जातीय रंग



टेन न्यूज़ !! २९ मई २०२५ !! राकेश सिंह ब्यूरो, सुल्तानपुर


सुल्तानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र में दो गुट संजय यादव और नंदलाल यादव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट दोनों तरफ से हुआ मुकदमा दर्ज।

बताते चलें की धम्मौर थाना क्षेत्र के महेसर गंज बाजार (पलिया मोड़) के पास मंगलवार को पांच बजे के आसपास नंदलाल यादव अपने साथी अंशू यादव और अमन सिंह के साथ क्रिकेट खेलने जा रहे थे। पीछे से थार गाड़ी से आ रहे संजय यादव और जयसिंह यादव ने नंदलाल यादव,अंशू यादव को रोककर पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

अपने साथी नंदलाल यादव और अंशू यादव को बचाने आए अमन सिंह को दूसरे पक्ष संजय यादव व अन्य लोगों में से किसी ने तलवार से मार कर घायल कर दिया। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए जिनका इलाज चल रहा हैं। संजय यादव और अमन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी।

उपरोक्त मारपीट की घटना के बाद तत्काल पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर नंदलाल यादव, अंशू यादव, संजय यादव, जयसिंह यादव और अमन सिंह के नाम पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। *घटना के बाद पार्टी के नेता रूपी गिद्धों ने मांसाहारी उड़ान भरते हुए कुछ लड़कों के द्वारा पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट को सवर्ण बनाम यादव का जातीय रंग देकर राजनीति का घृणित खेल खेला जाने लगा।

जो सामाजिक सौहार्द और समरसता को खंडित करने के लिए आज तेजाब का काम कर रहा है। ये सत्तालोलुप राजनीति के गिद्ध कुछ दिन दोनों पीड़ित परिवार से मिलेंगे, फोटो खिंचवाएंगे, फेसबुक पर पोस्ट करेंगे। दोनों पीड़ित परिवार में वैमनस्य का राजनीति जहर का बीज बोकर अगले शिकार रूपी मांस की तलाश में निकल लेंगे। उसके बाद दोनों पीड़ित परिवार मुकदमे की चक्की में वर्षों भर पिसते रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!