• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुवायां थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में शोक की लहर, बेटी की आत्महत्या के सदमे से पिता ने दम तोड़ा

ByTen News One Desk

May 29, 2025
306 Views

पुवायां थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में शोक की लहर, बेटी की आत्महत्या के सदमे से पिता ने दम तोड़ा



टेन न्यूज़ !! २९ मई २०२५ !! अमुक सक्सेना@डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर


शाहजहाँपुर। पुवायां थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को शोक की लहर दौड़ गई। एक लकवाग्रस्त पिता, विनोद कुमार (50) ने अपनी 17 वर्षीय बेटी पायल की आत्महत्या के सदमे में उसी स्थान पर दम तोड़ दिया। जहां उनकी बेटी ने फांसी लगाई थी।

यह दुखद घटना 26 मई की रात और उसके बाद मंगलवार की रात को हुई, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। विनोद कुमार जो पिछले पांच साल से लकवे के कारण बोलने और चलने में असमर्थ थे, अपनी छोटी बेटी पायल के साथ घर पर अकेले थे।

उनकी पत्नी रितु देवी अपनी मंझली बेटी के इलाज के लिए बरेली गई थीं। 26 मई की रात पायल ने अपनी मां से फोन पर सामान्य बातचीत की थी, लेकिन अगली सुबह घर के बरामदे में उसकी लाश साड़ी से लटकती मिली। बताया जाता है कि विनोद अपनी चारपाई पर लेटे हुए थे और उन्होंने अपनी बेटी को उस दिशा में जाते देखा, लेकिन अपनी असमर्थता के कारण कुछ कर न सके।

विनोद कुमार कभी दिल्ली में प्लंबर का काम करते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। लेकिन लकवे ने उनकी जिंदगी छीन ली। इलाज में उनकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो गई, और परिवार चार बीघा जमीन पर निर्भर था। आर्थिक तंगी और बीमारी ने परिवार को पहले ही तोड़ रखा था, और अब इस दोहरी त्रासदी ने उनके घर को पूरी तरह उजाड़ दिया।

मंगलवार को एक ही घर से दो अर्थियाँ उठने का दृश्य देख पूरे विक्रमपुर गांव में मातम पसर गया। रितु देवी और उनकी बची हुई बेटियों के आंसू रुक नहीं रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!