• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर तेज रफ्तार कार की टक्कर से किशोर गंभीर रूप से घायल

ByTen News One Desk

Jun 2, 2025
295 Views

मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर तेज रफ्तार कार की टक्कर से किशोर गंभीर रूप से घायल



टेन न्यूज़ !! ०२ जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल चल रहा एक किशोर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी की तत्काल बरेली रेफर करना पड़ा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मीरानपुर कटरा,मोहल्ला बंगशान निवासी, सैफ 16 वर्ष पुत्र आसिफ ,किसी काम से पैदल हाईवे पार सब्जी मंडी की तरफ जा रहा था । तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर उछलकर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने आनन-फानन में घायल किशोर को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत बरेली के निजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया है अभी कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है प्रार्थना पत्र मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!