बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

तिलहर: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के घर चोरों का धावा, लाखों की नकदी व जेवरात चोरी

By Ten News One Desk

Published on:

177 Views

तिलहर: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के घर चोरों का धावा, लाखों की नकदी व जेवरात चोरी

टेन न्यूज़ !! १८ जुलाई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहाँपुर) |

तिलहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरोवर नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के घर धावा बोलते हुए लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, चोरी की यह वारदात सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सेवा राम शर्मा के घर पर हुई। चोर घर की पूर्वी दीवार फांदकर अंदर घुसे और जीने से लगे कमरे का ताला तोड़ दिया।

चोरों ने घर में रखी अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। चोरी गए सामान में शामिल है:
एक जोड़ी सोने की झुमकी, सोने का पेंडल, मंगलसूत्र (सोने का पेंडल सहित), चांदी की तीन जोड़ी पायल
और ₹90,000 नगद राशि

पीड़ित सतीश शर्मा, जो सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सेवा राम शर्मा के पुत्र हैं, ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस आपात सेवा 112 पर भी दी गई थी। उन्होंने बताया कि चोरों ने बख्शों और अलमारियों को पूरी तरह खंगाल दिया और बेशकीमती सामान लेकर फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी तिलहर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही जल्द ही घटना के खुलासे का भरोसा भी दिलाया गया।

ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment