• Sun. Jul 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर: सावन माह में मीट की दुकानें खुलने पर विहिप का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Jul 18, 2025
230 Views

तिलहर: सावन माह में मीट की दुकानें खुलने पर विहिप का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



टेन न्यूज़ !! १८ जुलाई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहाँपुर) |


नगर क्षेत्र तिलहर में सावन माह के दौरान मीट की दुकानें और मांसाहारी रेस्टोरेंट खुलने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने कड़ा ऐतराज जताया है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग की।

विहिप नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि शासनादेश के अनुसार सावन माह में मीट की दुकानें बंद रखने का निर्देश है, जो धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।

श्री गुप्ता ने कहा कि नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर खुलेआम मीट की बिक्री की जा रही है, जो न सिर्फ शासन के आदेशों का उल्लंघन है, बल्कि कांवड़ यात्रियों और बहुसंख्यक समाज की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ है

“यदि प्रशासन ने इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया तो विश्व हिंदू परिषद चुप नहीं बैठेगी,” – अरविंद कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष विहिप

विहिप के सहजिला मंत्री सुरेश शर्मा उर्फ पप्पू शर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, “पुलिस केवल शिकायत मिलने पर दुकान बंद कराती है, लेकिन कोई स्थायी कार्रवाई नहीं होती। यदि यह स्थिति बनी रही तो संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होगा।”

ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रशासन सभी मीट की दुकानों को सावन माह समाप्त होने तक बंद कराए और यदि कोई उल्लंघन होता है तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे

इस अवसर पर चंद्रकांता त्रिवेदी, माया देवी, धर्मेंद्र मौर्य, साहिल गुप्ता, पवनकांत शर्मा (एडवोकेट), रविंद्र राठौर सहित कई विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!