• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर हाईवे पर फॉर्च्यूनर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, ब्रेकर न होने से नाराज लोग

ByTen News One Desk

Jul 23, 2025
151 Views

तिलहर हाईवे पर फॉर्च्यूनर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, ब्रेकर न होने से नाराज लोग



टेन न्यूज़ !! २३ जुलाई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहांपुर)।


नेशनल हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बुधवार सुबह तिलहर में सड़क पार कर रहे बाइक सवार युवकों को फॉर्च्यूनर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक की पहचान नितगंजा मोहल्ला निवासी नन्हें पहलवान चच्चा के बेटे, मो०_आरीफ़_खान_उर्फ़_राजू भाई के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटे थे। वह वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय के पास दुकानों का निर्माण कार्य करवा रहे थे। बुधवार की सुबह वह अपने मोहल्ले के ही साथी नसीम के साथ बाइक (UP 27 W 5957) से निर्माण स्थल पर जा रहे थे।

जैसे ही दोनों युवक हाईवे पर पावर हाउस के सामने सड़क पार कर रहे थे, तभी शाहजहांपुर की ओर से आ रही फॉर्च्यूनर (UP 32 ME 4240) ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरिफ का सिर सीधे सड़क से टकराया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथी नसीम को कोई चोट नहीं आई।

सूचना पर कोतवाल राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया। लोगों ने हाईवे पर ब्रेकर न होने को हादसे का मुख्य कारण बताया और प्रशासन से शीघ्र ब्रेकर बनवाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!