• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दुकान में चोरी की वारदात, हजारों का सामान और नगदी पर हाथ साफ, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

ByTen News One Desk

Jul 23, 2025
398 Views

दुकान में चोरी की वारदात, हजारों का सामान और नगदी पर हाथ साफ, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा



टेन न्यूज़ !! २३ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


कस्बे में चोरी की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। ताजा मामला खुदागंज रोड का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक प्रोविजनल स्टोर का ताला तोड़कर हजारों रुपये का माल और नगदी चोरी कर ली।

यह वारदात मोहल्ला कायस्थान निवासी आदिल हसन खां की दुकान में बीती रात अंजाम दी गई, जो मुगलान कब्रिस्तान के सामने स्थित है। दोपहर में जब दुकानदार ने दुकान खोली तो भीतर का नजारा देख वह हैरान रह गया। दुकान में रखा इनवर्टर का बड़ा बैटरा, स्टेबलाइजर, सिगरेट, अन्य सामान समेत लगभग 25 हजार रुपये का माल और काउंटर में रखी करीब 17 हजार रुपये की नगदी गायब थी।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही चोरों को पकड़ने और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

स्थानीय व्यापारियों ने भी बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!