• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज : भाजपा सरकार में किसी की सुनवाई नहीं – अखिलेश यादव

ByTen News One Desk

Jul 25, 2025
129 Views

कन्नौज : भाजपा सरकार में किसी की सुनवाई नहीं – अखिलेश यादव



टेन न्यूज़ !! २५ जुलाई २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव ने कन्नौज दौरे के दौरान प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसी की सुनवाई नहीं है और उनके अपने लोगों को भी न्याय नहीं मिल रहा है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा को कैमरों और सीसीटीवी से डर लगता है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में हेराफेरी भाजपा की पुरानी आदत रही है। अखिलेश ने वादा किया कि समाजवादी सरकार बनने पर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा अधिक से अधिक आधुनिक स्कूल बनाए जाएंगे।

सपा प्रमुख ने कहा कि कन्नौज का विकास आने वाले समय में बड़े पैमाने पर किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नौ साल की सरकार ने कन्नौज के विकास को पीछे ढकेलने का काम किया है।

अखिलेश यादव के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!