• Wed. Apr 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राजरानी एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत: परिजनों ने साथी पर धक्का देकर हत्या करने का लगाया आरोप

ByTen News One Desk

Aug 2, 2025
247 Views

राजरानी एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत: परिजनों ने साथी पर धक्का देकर हत्या करने का लगाया आरोप



टेन न्यूज़ !! ०२ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)।


शुक्रवार को ट्रेन हादसे में मारे गए युवक की पहचान खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम मलिका निवासी आयुष सिंह (20) के रूप में हुई है। युवक के परिजनों ने उसी गांव के साथी युवक पर ट्रेन से धक्का देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, आयुष सिंह अपने साथी शोभित सिंह के साथ सोमवार को राजरानी एक्सप्रेस से मेरठ जा रहा था। जैसे ही ट्रेन ग्राम सालपुर नवदिया के पास पहुंची, आयुष ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पहले मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन मंगलवार को परिजनों ने शव की पहचान आयुष सिंह के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि यात्रा के दौरान उसके साथी ने आयुष को जानबूझकर ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी जान चली गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी साथी को हिरासत में लेकर थाने पर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। परिजन दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!