बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में धान खरीद के दृष्टिगत क्रयकेन्द्रों व प्रगतिशील किसानों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित

By Ten News One Desk

Published on:

76 Views

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में धान खरीद के दृष्टिगत क्रयकेन्द्रों व प्रगतिशील किसानों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित

टेन न्यूज़ !! ०९ सितम्बर २०२५ !! डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद में 01 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होने वाली धान खरीद के दृष्टिगत क्रयकेन्द्रों के निर्धारण हेतु जिलाखरीद अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, उप निदेशक कृषि, एआर कॉपरेटिव, समस्त एजेंसीयों के जिला प्रबंधक तथा जनपद के विभिन्न तहसीलों से आये प्रगतिशील किसानों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा जनपद में खोले जाने हेतु चिन्हित किये गए क्रयकेन्द्रों की ब्लॉकवार/तहसीलवार संख्या की जानकारी दी गई। जनपद के पुवायां, सदर और तिलहर में धान के अधिक उत्पादन के दृष्टिगत अधिक क्रय केंद्र बनाए जाने के औचित्य को बताया गया।

पुवायां से आये एक किसान हीरा सिंह द्वारा गंगसरा की साधन सहकारी समिति पर क्रय केंद्र खोलने का अनुरोध किया गया।
किसान निरवय सिंह द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा रौजा में प्रतिवर्ष निर्बाध ढंग से धान विक्रय किया जाता है, उन्हें कोई असुविधा नहीं होती है।

उक्त किसान द्वारा जनपद के उत्पादन के अनुरूप धान की उत्पादकता पोर्टल पर अपडेट कराने हेतु अनुरोध किया गया। जनपद की संभावित उत्पादकता 37 कुंतल प्रति हेक्टेयर है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी एजेंसी को निर्देशित किया गया कि किसानों के धान विक्रय हेतु उपयुक्त स्थान पर क्रयकेन्द्रों को स्थापित करें और किसानों की उत्पादकता संबंधी समस्या का निराकरण उपनिदेशक कृषि के माध्यम से करें।

उन्होंने क्रय की व्यवस्था समयानुसार पूर्ण कर पारदर्शी खरीद कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सत्यापन रजिस्ट्रेशन खुल गया है, सभी किसान धान विक्रय के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

धन विक्रय रजिस्ट्रेशन के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन अवश्य होना चाहिए, जिसने नहीं कराया है वह तत्काल कर ले, ताकि सरकारी कार्य केंद्र प्रधान बेचने में आसानी हो सके।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment