बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

तिलहर नगर पालिका बैठक में हंगामा, भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरमाए सभासद

By Ten News One Desk

Published on:

181 Views

तिलहर नगर पालिका बैठक में हंगामा, भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरमाए सभासद

टेन न्यूज़ !! १२ सितम्बर २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर नगर पालिका सभागार में गुरुवार को हुई बैठक में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सभासदों ने जमकर हंगामा किया। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन हाजरा बेगम कर रही थीं, लेकिन माहौल बिगड़ने पर वे बीच में ही सभागार से चली गईं।

बैठक के दौरान सभासदों ने 24 लाख रुपये में खरीदे गए डस्टबिन, चाइल्ड वाटर मशीन और नाम पट्टिकाओं की खरीद में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाए। इसी बीच एक सभासद, उनके पति और एक अन्य सभासद के जेठ के बीच लेन-देन को लेकर तीखी तकरार हो गई। मामला मारपीट की नौबत तक पहुँच गया, जिसके चलते चेयरपर्सन को सभागार छोड़ना पड़ा।

इसी क्रम में सभासदों ने आउटसोर्सिंग कर्मियों की हाजिरी कराई, जिसमें 47 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। हाजिरी लेने वाले सभासद सतेंद्र सिंह ने ईओ सत्येंद्र प्रकाश से नदारद कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की और कैप कार्यालय पर 14 कर्मियों की उपस्थिति पर आपत्ति दर्ज कराई।

करीब शाम चार बजे तक पालिका परिसर में गहमागहमी बनी रही।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment