• Wed. Jul 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कस्वे से बाइक द्वारा घर लौट रहे युवकों की बाइक हुई हादसा ग्रस्त, घायल

ByPappuAnsari Reporter

Oct 26, 2025
235 Views

कस्वे से बाइक द्वारा घर लौट रहे युवकों की बाइक हुई हादसा ग्रस्त, घायल



टेन न्यूज ।। 26 अक्टूबर 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा /शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा,एक की हालत गंभीर पलिया दरोबस्त, शाहजहांपुर। कस्बे से घर लौट रहे दो युवकों की बाइक हरिहरपुर रोड पर हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना पलिया दरोबस्त गांव के पास देवस्थान के नजदीक हुई। घायल युवकों की पहचान विवेक और रंजीत के रूप में हुई है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने विवेक की हालत गंभीर बताई है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!