• Tue. Sep 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई, हमीरपुर में बना चर्चा का विषय

ByTen News One Desk

Feb 7, 2026
97 Views

हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई, हमीरपुर में बना चर्चा का विषय


टेन न्यूज़ !! ०७ फरवरी २०२६ !! रिपोर्ट: अभय द्विवेदी ब्यूरो | लोकेशन: जिला हमीरपुर

हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर घर ले गया।

यह अनूठी विदाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और इस यादगार पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए।

जानकारी के अनुसार दूल्हा दीपांकर और दुल्हन निधि का विवाह कस्बा राठ स्थित गोल्डन रिसोर्ट में धूमधाम से संपन्न हुआ।

शादी के बाद विदाई के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही दुल्हन हेलीकॉप्टर में बैठी, वहां मौजूद लोगों में उत्साह देखने लायक था।

बताया जा रहा है कि दूल्हे के पिता गजराज, जो सीएचसी गोहाण्ड में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं, ने बेटे की शादी में अपने अरमान पूरे करने के लिए यह विशेष व्यवस्था कराई।

हेलीकॉप्टर से हुई इस विदाई ने पूरे क्षेत्र में अलग पहचान बना ली है और लोग इसे यादगार शादी के रूप में देख रहे हैं। मामला राठ कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!