गृह कलह के चलते व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान परिवार में मचा कोहराम
टेन न्यूज़ ii 23 मार्च 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।* बिधूना कस्बे में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने बीती रात मकान के समीप एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। अगले दिन सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक युवक प्राइवेट बस व ट्रक का चालक था। पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतक का उसके परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला नवीन बस्ती पश्चिमी निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र किशन लाल प्राइवेट बस व ट्रक चलाता था।
बताया जा रहा है कि बीती रात दुर्गेश का परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिससे छुब्ध होकर वह घर से बाहर चला गया था। सुबह उसका शव मकान से कुछ दूरी पर एक पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर झूलता मिला घटना से हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी एक पुत्री व एक पुत्र है। तीन भाई था जिसमें एक भाई की पत्नी इस वार्ड की नगर पंचायत बिधूना की सभासद भी है।
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल उसे इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।








