कन्नौज: अपाचे हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग के बाद अरविंद कश्यप बने सूबेदार मेजर, गांव में हुआ भव्य स्वागत

टेन न्यूज़ !! १७ अप्रैल २०२६ !! लोकेशन: कन्नौज / छिबरामऊ, रिपोर्ट: नीरज प्रताप सिंह
जनपद कन्नौज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। छिबरामऊ क्षेत्र के देवपुर गांव निवासी अरविंद कश्यप ने अत्याधुनिक अपाचे हेलीकॉप्टर की ट्रेनिंग अमेरिका से प्राप्त करने के बाद विभागीय पदोन्नति हासिल करते हुए सूबेदार से सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत होकर जिले का नाम रोशन किया है।
अरविंद कश्यप की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके गांव पहुंचने पर कश्यप समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान हर चेहरे पर गर्व और उत्साह साफ नजर आया तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कश्यप समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप, रामशरण बाथम (गुरुजी), आशीष कश्यप (संरक्षक, एडवोकेट), रामरतन कश्यप (जिला सचिव), रामनाथ कश्यप, अंकित कश्यप (अध्यापक), नरेंद्र कश्यप (अध्यापक), महेश कश्यप (फौजी), उमाशंकर (सभासद), शैलेंद्र कश्यप (एडवोकेट), राजेश कश्यप, सतीश कश्यप सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
