• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अक्षय तृतीया पर अलवर में सर्वजातीय सामूहिक विवाह, 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

ByTen News One Desk

Apr 20, 2026
8 Views

अक्षय तृतीया पर अलवर में सर्वजातीय सामूहिक विवाह, 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे


टेन न्यूज़ ii 20 अप्रैल 2026i| अलवर (राजस्थान) से रुपेश शर्मा की रिपोर्ट
अलवर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सेवा भारती समिति से संबद्ध श्री राम जानकी विवाह समिति के तत्वावधान में दशम सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आदर्श विद्या मंदिर, मालवीय नगर परिसर में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर 9 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे।

समिति के अध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि अब तक आयोजित ऐसे विवाह सम्मेलनों में 27 जातियों के कुल 119 जोड़ों का विवाह समाज के सहयोग से संपन्न कराया जा चुका है। जिला मंत्री राजन मल्होत्रा ने कहा कि सेवा भारती समिति वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का संचालन करती है।

विवाह समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेंदीरत्ता ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष अक्षय तृतीया पर कम खर्च में, परिवारजनों की मौजूदगी में संपन्न कराया जाता है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। संयोजक अशोक आहूजा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से यह सर्वजातीय विवाह समारोह समाज की एकता का प्रतीक बन चुका है।

कार्यक्रम पूजनीय विजय मुनि महाराज एवं गंगा दास वेदांती महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री संजय शर्मा, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, डॉ. के.के. गुप्ता, सुमन बंसल एवं अनिल शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान मधुसूदन आश्रम के विद्यार्थियों द्वारा संकीर्तन, स्वस्तिवाचन एवं पुष्प वर्षा के साथ बारात का स्वागत किया गया, जिससे आयोजन का माहौल भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महासचिव विजय अग्रवाल सहित डॉ. घनश्याम सैनी, राजेंद्र गुप्ता, ममता त्यागी, रुचि रानी, कुमकुम गुप्ता, निशा ज्योति शर्मा, हरि मोहन विजय, जितेंद्र गर्ग, हरि नारायण मुखीजा, शैलेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, राकेश शर्मा, राजकुमार गोयल एवं रमेश नारवानी सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।
बाइट: संयोजक अशोक आहूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!