• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सिलीबेरी गेट खोलने की मांग तेज, नहीं खुला तो होगा बड़ा आंदोलन

ByTen News One Desk

Apr 18, 2026
6 Views

सिलीबेरी गेट खोलने की मांग तेज, नहीं खुला तो होगा बड़ा आंदोलन


टेन न्यूज़ ii 18 अप्रैल 2026 ii रुपेश शर्मा ब्यूरो
अलवर (राजस्थान)। मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालेटा स्थित घसेंडी बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरिस्का टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले सिलीबेरी नाका (बालेटा रेंज, अकबरपुर) के बंद गेट को खोलने की मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई।

बालेटा सरपंच हजारीलाल मीणा ने बताया कि यह गेट वर्षों से ग्रामीणों का मुख्य मार्ग रहा है, लेकिन बंद होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष हिम्मत चौधरी ने कहा कि यह मार्ग प्राचीन समय से पांडुपोल हनुमान मंदिर जाने के लिए उपयोग होता रहा है, लेकिन अब श्रद्धालुओं को 60 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग रखी कि कम से कम शनिवार और मंगलवार को दोपहिया वाहनों के लिए गेट खोला जाए।

पूर्व सरपंच इंद्र मीणा और भण्डोडी सरपंच जगदीश मीणा ने भी प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं महावीर प्रसाद चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन प्रदेश स्तर तक जाएगा।

इस मामले में अकबरपुर रेंज के रेंजर हेमेंद्र सिंह ने बताया कि गेट सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत बंद है और उच्च स्तर से अनुमति मिलने के बाद ही इसे खोला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!