विश्व हिंदू महासंघ में कार्यकारिणी विस्तार, लता जैन बनीं उपमंत्री, मीरा यादव को भी जिम्मेदारी
टेन न्यूज़ ii 26 अप्रैल 2026 ii रुपेश शर्मा ब्यूरो
अलवर/राजस्थान । विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकारिणी विस्तार के तहत महिला मोर्चा में नई नियुक्तियां की गई हैं। संगठन के संरक्षक लक्षमेश कुमार सिंह की अनुशंसा एवं जिला अध्यक्ष मनीष द्विवेदी के निर्देश पर महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती रूबी वर्मा ने लता जैन को जिला उपमंत्री (महिला मोर्चा) अलवर तथा मीरा यादव को जिला कार्यकारिणी सदस्य (महिला मोर्चा) अलवर के पद पर नियुक्त किया।
इस अवसर पर महासंघ के महामंत्री यश भार्गव ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन की विचारधारा पर चलने और समाज में हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में संस्कार भारती अलवर के कोषाध्यक्ष भवेश कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे।
